हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरमिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र के प्रभारी डा.रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लेब के कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय के नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा.श्याम किशोर सोनी को बुके देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा.श्याम किशोर सोनी ने कहा कि रक्तकेंद्र में जो भी समस्याएं और चुनौती होंगी उनका हम सब मिलकर सामना करेंगे। सम्मान करने वालों में डा.रविन्द्र चौहान, अमित कुमार, दिनेश लखेडा, विनोद तिवारी, प्रदीप मौर्य, वर्णिक चौधरी, नवीन बिंजोला आदि शामिल रहे।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित






