नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव का प्रधानाचार्य परिषद ने किया स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव (PES) के कार्यभार ग्रहण करने पर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने उनके कार्यालय पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की और अत्यंत गरिमामयी ढंग से उनका स्वागत किया।
​सर्वप्रथम प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी, सचिव यतेन्द्र कुमार धीर एवं सह कोषाध्यक्ष नितिश अहलावत ने नवागंतुक डीआईओएस को पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद की ओर से उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात, उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा जनपद की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर कदम पर विभाग के साथ कंधा मिलाकर चलने का दृढ़ संकल्प और आश्वासन दिया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. राजेश कुमारी, सुभाष सिंह, योगेंद्र सिंह मलिक, प्रवीण कुमार शर्मा, अजय कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, पद्माकर यादव, विजयपाल सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, फूलचन्द, डा० त्रिवेन्द्र कुमार, डॉ सलीम अहमद, दिनेश कुमार, नरेन्द्र कुमार व जितेंद्र कुमार आदि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या उपस्थित रहे।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal