जनपद में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,682 मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों के सम्मान हेतु राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जो लोक भवन सभागार लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को 01 लाख का चेक, मेडल व प्रशस्ति पत्र एवं पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। ​जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में सीधा सजीव प्रसारण कार्यक्रम में मंत्री अनिल कुमार, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक, मेधावी छात्र/छात्राओं आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के उद्बबोधन को सुना व देखा।

​विकास भवन सभागार में आयोजित गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में जनपद स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 9 तथा इंटरमीडियट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को, प्रशस्ति पत्र व मैडल और 21000/ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष का विषय है कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि “आज का युग विज्ञान,नवाचार और तकनीक का है। हमारे छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि उनमें अद्भुत प्रतिभा है। उन्होंने अभिभावकों से कहां की छात्र-छात्राएं जिस क्षेत्र में जाना जाता है, उसे उस क्षेत्र में जाने दें, उसको रोकना नहीं चाहिए। वह अवश्य सफल होगा।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बनते हैं और शासन द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में स्थायी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, अलका, ललित मोहन गुप्ता, आशीष द्विवेदी, संदीप कुमार कौशिक, प्रवीण चौधरी, आशुतोष सिंह, अजय कुमार, भारत शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal