मंत्री अनिल कुमार ने किया गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार ने विधानसभा पुरकाजी मुजफ्फरनगर में जनहित को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बरला–बसेड़ा–मोरना मार्ग के मध्य गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इस दौरान कार्यक्रम स्तर पर हवन पूजन के बाद विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंत्री अनिल कुमार ने भूमि पूजन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेतु लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण संबंधित विभाग द्वारा आवागमन हेतु बंद कर दिया गया था,जिससे क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दोनों सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य न केवल यातायात की समस्या का स्थायी समाधान करेगा,बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि गतिविधियों और क्षेत्रीय संपर्क को भी सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तितावी गन्ना समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह भोला एवं संचालन भाजपा नेता पंकज त्यागी ने किया। इस अवसर पर लोकसभा बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, सदस्य विधान परिषद वंदना वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी, सुप्रिया पाल,अमरनाथ पाल क्षेत्र के प्रमुख एवं जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal