मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को लेकर रविवार को हरिद्वार में मध्य हरिद्वार मंडल के बूथ संख्या 159, वार्ड संख्या 19 खन्ना नगर में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवाओं की भूमिका तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता से सुना।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं, जिससे सकारात्मक परिवर्तन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विचार समाज में जनजागरण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के उन अनदेखे नायकों को सामने लाते हैं, जो अपने कार्यों से देश और समाज में परिवर्तन ला रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। इन विषयों पर जनसहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal