अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजसेवा, कला, साहित्य, संस्कृति को सर्मपित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम द्वारा प्रेस क्लब सभागार में अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैप्टन किशोर करैया के संयोजन एवं कवि तथा वरिष्ठ पत्रकार ब्रिजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आयी मुख्य अतिथी अुनराधा पाण्डेय, विशिष्ट अतिथी अनिल मिश्र, विजय बागरी, सुनील केहरी सहित विभिन्न प्रांतों के 35 से अधिक कविया और कवयित्रियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवाशीष अग्रवाल तथा आराध्य अग्रवाल द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान से हुआ। कैप्टन करैया ने स्वागत भाषण दिया। काव्यपाठ का प्रारंभ सबसे कम उम्र के कवि अवनीत आज़ाद ने वो नाम एक अकम्प सा भूताल में भूकंप सा, विकास का, विनाश का वो नाम एक स्वांस का से किया। ओज कवयित्री अपराजिता उन्मुक्त ने राम के स्वर का तुम जाप करना सीख लो, कर्म में श्रीराम को सिद्धांत करना सीख लो, रोशनी रावत ने हूं मैं कालिदास की शकुंतला, रामायण की गाथा हूं, डा.शिरीष अग्रवाल ने मुझे वो सांवली लड़की बहुत प्यारी सी लगती है, सुधीर गुप्ता ने जीवन की आपाधापी में यह बाग़ सजाया हरा भरा, अभिलाषा स्नेह ने जग में इतने सारे चेहरे सबमे एक तुम्हारा चेहरा, भूल नहीं पाया अंतर्मन साधारण सा प्यारा चेहरा, प्रियंका पटेल ने तोड़ के सारी जंजीरें अब हमने कदम उठाया है, गुरूर चूर चूर हुआ उसका जो हमसे टकराया है, अनमोल चौहान ने वेद या पुराण देखो गीता या कुरान देखो, प्रेम नेम को सब उपासना बता रहे हैं की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अनुराधा पाण्डेय ने कहा कि कविता सभी को सुनाने की चीज नहीं, न ही यह सभी को प्राप्त होती है। यह ईश्वर द्वारा प्राप्त वह प्रसाद है, जो सभी के हिस्से में नहीं आता। अपना हर्ष साझा करते हुए उन्होंने नर्मदा आह्वान सेवा समिति तथा कैप्टन करैया के उज्ज्वलंत भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में ब्रजेश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, अमित बिल्लौरे, डा.शिरीष अग्रवाल, रामलखन सिंह, शिवानंद पटेल, अनिल कुमार, सुधीर गुप्ता, कविता राजपूत, अरविंद दुबे, सुभाष सिंह, मीरा पटेल, डा.प्रद्युम्न कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत नर्मदा आव्हान सेवा समिति ने सभी कवयित्रियों को स्मृति चिन्ह एवं साहित्य मनीषी सम्मान से अंलकृत किया।

मंत्री अनिल कुमार ने किया गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार ने विधानसभा पुरकाजी मुजफ्फरनगर में जनहित को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बरला–बसेड़ा–मोरना मार्ग के मध्य गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इस दौरान कार्यक्रम स्तर पर हवन पूजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि.द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संत समाज, पत्रकारों एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यव्रतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद

श्रद्धापूर्वक मनाया गया अरूट महाराज का अवतरण दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा भगत सिंह घाट पर अरूट महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अरूट महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अरूट महाराज के जीवन आदर्शों

समाज में कानून की भूमिका एवं सड़क सुरक्षा पर चर्चा का आयोजन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज में कानून की भूमिका एवं सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा में कई अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और विचार रखे। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि आज के युग

थाना पथरी की फेरूपुर चौकी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी की फेरूपुर चौकी में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने

पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अधिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ आया। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सवेरे ब्रह्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal