हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कुंभ मेले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की ओर से वाले वाहनों के लिए चिन्हित पार्किंग स्थल चिन्मय डिग्री कॉलेज मैदान और होटल विनायक के सामने की खाली भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कुंभ मेला अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह को पार्किंग स्थलों में मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय व्यक्तियों के सुझाव को शामिल करते हुए सुदृढ़ यातायात कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मेला अवधि के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यक्तियों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






