धर्म सत्ता के बिना अधूरी है राज सत्ता-स्वामी अरूण गिरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय सिंह ने आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने शॉल ओढ़ाकर संजय सिंह का स्वागत किया और अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि धर्म सत्ता के बिना राज सत्ता अधूरी है। संतों के आशीर्वाद और सानिध्य में सनातन संस्कृति के मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। जिससे भारत शीघ्र ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करेगा। कैबिनेट मंत्री संजय सिंह ने कहा कि गंगा तट पर संतों का सानिध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है। संतों के सानिध्य में प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान से व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज विद्वान संत हैं। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार और भक्तों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में अपनी टीम के साथ स्वामी अरूण गिरी की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान राजा सुधीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal