हरिद्वार (रिपोर्टर)। शनिवार दोपहर बाद आयी तेज आंधी के चलते जगजीतपुर के राजविहार फेस-2 में बिजली के दो खंभे और एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गए। सड़क पर बिजली के खंबे और पेड़ गिरने से काफी समय तक यातायात बाधित रहा। पूरे इलाके में बिजली भी गुल हो गयी। बिजली के तार आसपास की गलियों में फैल गए। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिस मार्ग पर बिजली के खंबे और पेड़ गिरने की घटना हुई है। उस मार्ग पर दिन भर कालोनी वासियों और वाहनों चालकों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि तेज हवाएं चलने के दौरान लोग अपने घरों में थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र निवासियों का कहना है कि हवा का दबाव इतना तेज था कि विशाल पेड़ व सीमेंट से बने बिजली के खंबे सहन नही कर पाए और उखड़ गए।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






