राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जाधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पानी के खाली कैंपर, बंद पंखे और केन्द्र में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को व्यवस्थाओं में सुधार के निदेश दिये। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने यात्रियों से भी जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। यात्रियों ने बताया कि पंजीकरण की गति बहुत धीमी गति है। अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं है। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा करने आए यात्रीयों को सभी सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश भी दिए। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने उन्हें व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उन्होंने औचक निरीक्षण किया है। जिसमें कुछ खामियां मिली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को अगले दो दिनों में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण बंद किए जाने की खबरों को लेकर भी वे गंभीर हैं।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई