हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 52 टैट्रा पैक बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने अवैध रूप मादक पदार्थो का धंधा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुपालन के लिए थाना कोतवाली स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। शुक्रवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के किनारे बाल्मीकि बस्ती को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया घाट पहाड़ी बाजार कनखल को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से






