हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 65 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सूरज पुत्र मान सिंह निवासी रेल पटरी के पास झुग्गी झोंपडी ब्रहमपुरी को देशी शराब के 28 टैट्रा पैक व सोहन लाल पुत्र रामकुमार निवासी महेश का मकान टाटा मोटर्स वाली गली लोधामण्डी को देशी शराब के 37 टैट्रा पैक समेत दबोच लिया। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल अमित भट्ट व सुमित कुमार शामिल रहे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






