भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल बनी ‘मीठा शरबत छबील सेवा’

Share :

खतौली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भीषण गर्मी और तपती धूप से परेशान राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को स्व. डॉ. सत्यप्रकाश मुदगल मेमोरियल मुदगल क्लीनिक एवं मुदगल चेतना परिवार की ओर से “मीठा शरबत छबील सेवा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, मजदूरों एवं आमजन को शीतल मीठा शरबत वितरित कर सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया। छबील सेवा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजन स्थल पर लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य सेवाकर्ता के रूप में यथार्थ मुदगल (कृष्णम्) एवं दैविक मुदगल विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में सुधीर मुदगल, डा. अनुज मुदगल, डा. वैभव मुदगल, वरुण शर्मा, पारस, सुनील कुमार, कार्तिक, विजेंद्र मास्टर जी, भगत जी सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal