लखनऊ (रिपोर्टर)। सहकारिता से जुड़े मुद्दों विशेषकर किसानों की समस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील और हर समय सक्रिय रहने वाले जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के युवा चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) जेपीएस राठौर से उनके गौतमपल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सहकारिता मंत्री ने ठा0 रामनाथ सिंह को उनके कार्यकाल में जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदेश मे सर्वाधिक शुद्व लाभ अर्जित करने पर बधाई दी और आने वाले समय मे बैंक के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने इस वर्ष बैंक के शताब्दी वर्ष मे प्रवेश करने पर भी शुभकामनाए दी।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अगस्त मे बैंक अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने इस अवसर पर आयोजित किये जाने वाले समारोह मे सहकारिता मंत्री जी को आने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर मंत्री जी ने समारोह मे आने का आश्वासन दिया। बैंक के शताब्दी समारोह मे माननीय मंत्री का आना लगभग तय हो गया है। चर्चा के दौरान ठा0 रामनाथ सिंह ने विशेष रूप से यूरिया तथा डीएपी की किल्लत से किसानो को हो रही परेशानी पर सहकारिता मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जिस पर मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जनपद मे उर्वरक की कोई कमी नही रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त मात्रा मे आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियो को निर्देशित कर दिया गया है। किसानों के फसली ऋण की ब्याज दरों में कटौती कर पूर्व की भाति 3% ब्याज दर निर्धारित करने पर बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ ने सहकारिता मंत्री श्री जेपीएस राठौर का आभार व्यक्त किया। बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह की सहकारिता मंत्री के साथ मुलाकात व जनपद में सहकारिता आन्दोलन को मजबूत आधार प्रदान कर नई दिशा प्रदान करने मे सहायक सिद्व होगी।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक






