मंत्री कपिल देव ने पंचशील कॉलोनी पहुँचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की पंचशील कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना के बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। उन्होंने घटना में घायल महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने उच्च अधिकारियों से वार्ता की तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान को तत्काल घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा मामले की गहनता से जांच कर शीघ्र कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
गौरतलब है कि सोमवार देर शाम पंचशील कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब बेटे का जन्मदिन मनाने ससुराल पहुँचे अनंत विजय मित्तल ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में उसकी सास क्षमा मित्तल, चचिया सास सविता मित्तल एवं सलहज अपूर्वा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया। वर्तमान में तीनों महिलाओं का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अनंत विजय मित्तल निवासी लालतप्पड़, थाना डोईवाला, देहरादून की शादी वर्ष 2012 में पंचशील कॉलोनी निवासी राधिका मित्तल से हुई थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था तथा बच्चे की कस्टडी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। सोमवार को अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अनंत मित्तल पंचशील कॉलोनी पहुँचा था, जहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसने फायरिंग कर दी।घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस अवसर पर प्रदीप मित्तल, राधिका मित्तल, महिमा मित्तल, सुमित गर्ग, विजेंद्र गोयल, डॉ रूपकिशोर गुप्ता, अंकुर गर्ग, अमित गर्ग, सुरेन्द्र अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, प्रिया गर्ग, सोमिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal