हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल के नवनियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 61 आर्टिजन प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आर्टिजन प्रशिक्षुओं की भर्ती, कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के योगदान, कार्य संस्कृति तथा नवनियुक्त प्रशिक्षुओं की भावी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पूनम तिग्गा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आर्टिजनों की भर्ती होना बीएचईएल की प्रगति एवं विकास को दर्शाता है। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) हरीश सिंह बगवार ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना तथा आधारभूत अवधारणाओं के बारे में समझ विकसित करना है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) आनन्द प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी ईद पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जोनल एवं सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में






