मुजफ्फरनगर/आगरा (रिपोर्टर)। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C-1 के तत्वावधान में आगरा के होटल डबलट्री बाय हिल्टन में आयोजित 33वें वार्षिक जिला अधिवेशन ‘कीर्ति स्तंभ’ में जिला मुख्य कार्य समिति की ओर से एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में डिस्ट्रिक्ट की जीएमटी (ग्लोबल मेंबरशिप टीम) को-ऑर्डिनेटर लायन डॉ. अनुराधा वर्मा को संगठन में उत्कृष्ट सेवाओं और अद्वितीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंशियल अवार्ड’ (Presidential Award for Membership Growth – Mission 1.5) से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के सीए लीडर (जीएटी एवं एलसीआईएफ) लायन जितेंद्र सिंह चौहान एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। डॉ. अनुराधा वर्मा को यह गौरवशाली पुरस्कार लायंस इंटरनेशनल के ‘मिशन 1.5’ के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट 321C-1 में रिकॉर्ड सदस्य वृद्धि करने, नए क्लबों की स्थापना (विशेषकर महिला क्लबों के गठन) और संगठन को धरातल पर अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने के लिए दिया गया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अनुराधा वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारे पूरे डिस्ट्रिक्ट और लायन परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। लायन जितेंद्र सिंह चौहान जी और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया जी के कुशल मार्गदर्शन और विश्वास के बिना यह संभव नहीं था।” उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में समाज सेवा और संगठन विस्तार के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर लायंस क्लब के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कैबिनेट अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. अनुराधा वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






