लखनऊ (रिपोर्टर)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) इस वर्ष 28 मई 2026 को मनाई जाएगी। त्योहार की तिथि में बदलाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए बड़ा निर्णय लिया है सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले 27 मई (बुधवार) को घोषित अवकाश अब निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर 28 मई 2026 (गुरुवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस निर्णय के बाद 28 मई को यूपी के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश का यह बदलाव त्योहार की वास्तविक तिथि को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सरकारी आदेश के बाद अब प्रदेशभर में 28 मई को बकरीद के अवसर पर व्यापक तैयारियां और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






