मथुरा (रिपोर्टर)। संत प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी करते हुए एकांतवास शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भक्त किसी प्रकार की चिंता न करें, चाहे मुलाकात हो या न हो, लेकिन उनका स्नेह हमेशा सभी के साथ रहेगा। संत प्रेमानंद ने कहा, “हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सभी को श्रीजी की कृपा प्राप्त हो। अंतिम बात यही है कि मैं आऊं या न आऊं, लेकिन आपके मन में हम रहेंगे। सभी नामजप करो, वही कल्याणकारी है।” यह संदेश देने के बाद उन्होंने मौन धारण कर एकांतवास प्रारंभ कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दस दिनों से श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में एकांतिक दर्शन, एकांतिक वार्ता और पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित चल रही है। संत प्रेमानंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भक्तों में भावुक माहौल देखने को मिल रहा है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






