भीषण गर्मी एवं हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सीएमओ सुनील तेवतिया ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है, जिसके कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, बेहोशी, त्वचा में जलन एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी का प्रभाव विशेष रूप से खुले वातावरण में कार्य करने वाले श्रमिकों, किसानों, रिक्शा चालकों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं पर अधिक पड़ता है। ऐसे में सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा शरीर में पानी एवं लवण की कमी न होने दें। ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ, लस्सी एवं अन्य तरल पदार्थों का नियमित सेवन करते रहें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें तथा यात्रा के दौरान पानी की बोतल अपने साथ अवश्य रखें। छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को समय-समय पर पानी पिलाते रहें।
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी एवं तेज धूप रहती है, इसलिए इस समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें तथा हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें। धूप से लौटने के तुरंत बाद अत्यधिक ठंडा या बर्फ वाला पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने लोगों को घरों को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के उपाय अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिन में खिड़कियां एवं पर्दे बंद रखें तथा रात में क्रॉस वेंटिलेशन अपनाएं। घरों में पौधे लगाने, सूती चादरों एवं हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करने तथा मिट्टी के घड़े का पानी पीने से भी गर्मी से राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, चक्कर, बेहोशी, उल्टी, सांस लेने में परेशानी या हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें। सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों को हीट वेव से संबंधित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि “सावधानी ही सुरक्षा है।” थोड़ी सी जागरूकता एवं सतर्कता अपनाकर हीट वेव एवं भीषण गर्मी के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal