मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिवस शहर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंचशील कॉलोनी में रात्रि में ससुराल में बेटे की बर्थडे पार्टी में किसी बात पर हुई कहासुनी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर अपनी सास, चचिया सास और पत्नी की भाभी को गोली मारकर जख्मी करने वाले अनंत मित्तल को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद कर लिया है। अनंत ने इस रिवाल्वर से 4 फायर किए। पुलिस ने चारों खोखे भी बरामद कर ली है, जबकि रिवाल्वर में दो गोली बची हुई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोमवार 25 मई की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस को मौहल्ला पंचशील कालोनी मे 01 युवक द्वारा फायरिंग करके 03 महिलाओं को गंभीर घायल करने की सूचना मिली थी। तीन महिलाओं के गोली से घायल होने की गंभीर घटना की सूचना पर खुद एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा और सिविल लाइंस थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकल्न की कार्यवाही की गयी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा घायल महिलाओं को बिना देर किये अस्पताल पहुंचाया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा फायरिंग करने वाले अभियुक्त अनंत मित्तल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, 02 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस बरामद किये गये। इससे स्पष्ट है कि उसने चार गोली चलाई, जिसमें दो उसकी सास 60 वर्षीय क्षमा मित्तल पत्नी प्रदीप मित्तल को लगी जबकि गोली लगने से चचिया सास 50 वर्षीय सविता मित्तल पत्नी कुलदीप मित्तल एवं सलज 35 वर्षीय अपूर्वा मित्तल, पत्नी गोरांग भी घायल हो गए। तीनों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु.अ.सं.128/2026 धारा 109 (1), 333, 352, 351(3), 49 बीएनएस व 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अनंत मित्तल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गोली लगने से घायल तीनों महिलाओं को पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में डॉक्टर सहायता उपलब्ध कराने के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर कराया गया था, जहां उनका रात में उचित उपचार होने के कारण तीनों घायल महिलाओं की हालत में सुधार है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






