मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की CMS डॉ. आभा आत्रेय की अध्यक्षता में विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर अस्पताल के मीटिंग हॉल (प्रथम तल) में “Congenital Hypothyroidism – Early Diagnosis & Management in Newborns” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन SNCU के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुज राजवंशी द्वारा किया गया।
सेमिनार में नवजात शिशुओं में जन्मजात थायरॉयड कमी (Congenital Hypothyroidism) की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अनुज राजवंशी ने बताया कि यदि जन्म के तुरंत बाद इस बीमारी की पहचान न हो सके तो बच्चे के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, जबकि समय रहते जांच एवं उपचार मिलने पर बच्चा पूर्णतः सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है।
कार्यक्रम में चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से डॉ. फैजल परवेज़, डॉ. राधा चौधरी, डॉ नीरज डॉ. संयम ,डॉ भावना एवं डॉ स्वाति उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान नवजात स्क्रीनिंग, प्रारंभिक जांच, उपचार प्रबंधन एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को इस गंभीर लेकिन समय पर नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करना रहा।

ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में 6 माह की वृद्धि, मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मिली बड़ी राहत
लखनऊ/मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा था, ऐसे में शासन द्वारा जारी






