डीएम-एसएसपी ने किया जिला करागार का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम-एसएसपी ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों की बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक किया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal