मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दुर्गा मंदिर लक्ष्मण विहार में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिवस के दिन पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने जालंधर वध शंखचूड़ वध व तुलसी उत्पति की कथा श्रवण कराकर सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

व्यास जी ने कहा कि भगवान धर्म की रक्षा हेतु समय समय अपनी लीला के माध्यम से आम जन मानस को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते रहते है अधर्म की राह पर अगर शिव जी का भक्त भी चला तो भगवान ने उसे दंड प्रदान किया व्यास जी ने कहा कि जीवन में जो मनुष्य को अपने प्रारब्ध के अनुसार सुख दुख मिलते है चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी भी श्रवण के माता पिता अंधी ओर अंधे के श्राप से नहीं बच पाये हालांकि भगवान राम इनके स्वयं के पुत्र है फिर भी उन्हीं की तरह इन्हें भी तड़प तड़प कर पुत्र वियोग में मरना पड़ा भीष्म पितामह गंगा पुत्र थे पर फिर भी पूर्व जन्म के प्रारब्ध स्वरूप उन्हें भी शर शैय्या पर कष्ट भुगतना पड़ा आज सचिन सिंघल,राकेश अग्रवाल, , मनीष गोयल, नवीन गर्ग, मनीष सिंघल, हरि मोहन शर्मा, प्रदीप गर्ग, संजय कर्णवाल योगेश, आशीष बिंदल, डॉ अनुराधा, एस सी गुप्ता,देवेशि ,राकेश अग्रवाल, संजीव ,सचिन शर्मा आदि भक्तगणों ने शिव महापुराण की पावन कथा श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






