आईसीएआर और एग्रोस्टार के बीच देश में वैज्ञानिक कृषि और किसान सशक्तिकरण को गति देने की पहल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देशभर में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रसार, एआई-आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के विस्तार तथा किसान क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत की अग्रणी एग्रीटेक कंपनी एग्रोस्टार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएआर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत देश की सर्वोच्च कृषि अनुसंधान संस्था है, जो राष्ट्रीय स्तर पर कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार गतिविधियों के समन्वय एवं मार्गदर्शन का दायित्व निभाती है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीएआर के महानिदेशक एवं सचिव डॉ. एमएल जाट ने की। आईसीएआर की ओर से उप महानिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने पूसा परिसर/कृषि भवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। डॉ. आरके सिंह एडीजी एक्सटेंशन ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
यह साझेदारी विश्व के सबसे बड़े कृषि अनुसंधान नेटवर्क में से एक आईसीएआर तथा भारत के तेजी से उभरते किसान-केंद्रित एगटेक प्लेटफॉर्म एग्रोस्टार को एक साझा मंच पर लेकर आती है। आईसीएआर की शोध एवं विस्तार विशेषज्ञता और एग्रोस्टार के व्यापक डिजिटल किसान नेटवर्क के संयोजन से यह पहल कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल हानि में कमी, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, खेती की लागत में कमी तथा किसानों के लिए बेहतर बाजार अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगी। यह सहयोग एग्रोस्टार के मिशन “Helping Farmers Win” को और अधिक सशक्त बनाएगा।
समझौते के तहत एग्रोस्टार और आईसीएआर तकनीकी ज्ञान हस्तांतरण, वैज्ञानिक फसल निदान प्रणाली, किसान परामर्श सेवाओं, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, फील्ड ट्रायल्स तथा कृषि प्रौद्योगिकियों के व्यावसायिक विस्तार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इसमें उन्नत फसल किस्मों एवं हाइब्रिड्स, जैविक नवाचारों तथा सूक्ष्मजीव-आधारित अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे टिकाऊ कृषि पद्धतियों को मजबूती मिल सके। इस सहयोग के माध्यम से किसानों को रियल-टाइम कृषि सलाह, गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज (GAP), उपग्रह एवं भू-स्थानिक विश्लेषण, एआई-संचालित फसल पूर्वानुमान, सटीक कृषि तकनीकों तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट्स तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी। यह पहल पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य सुधार और वैज्ञानिक फसल योजना जैसे क्षेत्रों में अधिक प्रभावी एवं डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता करेगी।
यह पहल एग्रोस्टार के एशिया के सबसे बड़े एग्री एडवाइजरी सेंटर तथा आईसीएआर के देशव्यापी अनुसंधान संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) की संयुक्त विशेषज्ञता का लाभ उठाएगी। आईसीएआर एवं केवीके के वैज्ञानिक फील्ड स्तर पर फसल निदान, किसान प्रशिक्षण, प्रदर्शन कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं का संचालन करेंगे, जबकि एग्रोस्टार अपने मजबूत जमीनी नेटवर्क के माध्यम से इन सेवाओं को किसानों तक अंतिम स्तर तक पहुँचाने का कार्य करेगा। यह साझेदारी भारतीय किसानों के बीच स्मार्ट कृषि उपकरणों, डिजिटल निर्णय सहायता प्रणालियों तथा सतत कृषि पद्धतियों के अपनाने को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर एग्रोस्टार के उपाध्यक्ष – अनुसंधान एवं नियामक मामलों, मुजफ्फरनगर जनपद के प्रमुख समाजसेवी एवं कृषि मामलों के विशेषज्ञ डॉ. देवराज आर्य ने कहा, “यह साझेदारी भारतीय किसानों के लिए वैज्ञानिक कृषि को अधिक सुलभ, व्यावहारिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आईसीएआर की शोध विशेषज्ञता और एग्रोस्टार की डिजिटल पहुंच एवं किसान सहभागिता तंत्र को एकीकृत कर हम ऐसे स्केलेबल और टिकाऊ समाधान विकसित करना चाहते हैं, जो कृषि उत्पादकता, मृदा स्वास्थ्य और किसान आय को सुदृढ़ करने में सहायक हों।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal