अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन पर तमाम अनर्गल आरोप लगाते हुए हत्या की धमकी दी गयी है। वीडियो बाद में हटा दिया गया। धमकी के पीछे स्थानीय श्रीमहंत के होने का आरोप लगाते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अखाड़ा परंपरांओं और सनातन के संरक्षण के कार्य को जारी रखेंगे। हरिद्वार के कुछ संतों के प्रयागराज में प्रैसवार्ता करने के बाद धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। जिससे धमकी के पीछे स्थानीय संत की संलिप्तता का साफ संकेत मिलता है। प्रैसवार्ता में उन पर तमाम अनर्गल आरोप लगाए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति या संत उनकी हत्या का इरादा रखते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वे सुधीर गिरी और मोहनदास नहीं हैं, जो उनकी हत्या कर बच जाएंगे। ऐसा दुस्साहस करने वाला कोई भी व्यक्ति बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी अखाड़ा परिषद और उनकी अखाड़ा परिषद अलग है। वे अपना काम कर रहे हैं। हम अपना काम कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की सोच रखना ठीक नहीं है। इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के पीठाधीश्वर संदीप खत्री, स्वामी सच्चिदानंद, महंत गणेश दास, महंत भगवान दास सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal