मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागम भाग की हड़बड़ी में तमाम प्रयासों के बावजूद दुर्घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं के आंकड़े बढ़ाने के साथ मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है जो वास्तव में चिंता नहीं अभी तो चिंतन का कारण है। में दुर्घटना में आए दिन लोगों की होती मौत बड़ी दुखदाई है।
सोमवार सुबह पानीपत खटीमा मार्ग पर उसे समय बड़ा हादसा हो गया जब जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में एक के बाद दूसरी दुर्घटना हो गई। सोमवार को शामली पानीपत-खटीमा मार्ग पर सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच दूसरा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार सफेद अर्टिगा कार पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी सात यात्री घायल हो गए।हादसे में भूराराम पुत्र बघाराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






