नौतपा आज से प्रारम्भ, अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और को के थप्पड़ों के बीच नौतपा सोमवार 25 मई से शुरू हो गया है जो अगले 2 जून तक रहेगा। ज्योतिषय गणना के अनुसार इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिससे अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। यह समय ज्येष्ठ महीने में सूर्य की तपिश का चरम माना जाता है, जो अच्छी मानसून बारिश का संकेत है। ऐसे हालातो में शासन प्रशासन ने आम जनता से इस बीच सुरक्षा कर्म के चलते हीटवेव या लू के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने की एडवाइजरी जारी की है। इन दोनों के लिए ही ज्यादा तापमान में बाहर निकलना ठीक नहीं। इन लोगों को धूप में निकलने से पहले उचित सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं दूसरी और चिकित्सकों ने भीषण गर्मी के बीच ऐसे लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। इसलिए खूब पानी पिएं, बहुत सारे तरल पदार्थों जैसे नींबू पानी, आम पन्ना और नारियल पानी को अपने आहार में शामिल करें। कोई चीज पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार न करें। अपने लिए हर 30 मिनट में एक अलार्म सेट करें और हर 30 मिनट में कुछ न कुछ पिएं। हल्के कपड़े पहनें: हल्के सूती कपड़े पहनें। हल्के, हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े चुनने से शरीर पर चकत्ते पड़ने की संभावना कम हो जाती है। घर को ठंडा रखें : गर्मी के समय खिड़कियों पर परदे या ब्लाइंड्स बंद रखें ताकि तेज धूप अंदर न आए। रात में खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा आने दें। पंखा या कूलर भी घर का तापमान कम करने में मदद कर सकते हैं।
नौतपा साल का वह समय माना जाता है जब सूरज की गर्मी बेहद तीव्र हो जाती है। इस दौरान दिन में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा महसूस होता है और हवा में नमी भी कम हो सकती है। इसी वजह से नौतपा को खतरनाक माना जाता है, क्योंकि शरीर पर गर्मी का असर तेजी से पड़ सकता है।
लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। नौतपा के दौरान शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से निकलते हैं। अगर समय पर पानी और सही पोषण न मिले, तो शरीर का तापमान संतुलित रखना मुश्किल हो जाता है। इससे थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर तेज धूप में लंबे समय तक रहने से खतरा बढ़ जाता है। नौतपा के दौरान खान‑पान में हल्के और ठंडक देने वाले विकल्प चुनना बेहतर माना जाता है। मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा शामिल करें
बहुत ज्यादा तली‑भुनी और मसालेदार चीजों से बचें
बाहर की खुली और बासी चीजें खाने से परहेज करें
छाछ, दही या नींबू पानी जैसे पेय मददगार हो सकते हैं। नौतपा के दौरान किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। नौतपा में बच्चे और बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग,बाहर धूप में काम करने वाले लोग, गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए: इन लोगों का शरीर गर्मी को जल्दी संभाल नहीं पाता, इसलिए इनके लिए धूप से बचाव और सही हाइड्रेशन बेहद जरूरी होता है।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal