सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में भैयाओं को बांधा रक्षा सूत्र

Share :

मुजफ्फरनगर । केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में श्री संजय अग्रवाल व्यवस्थापक व कौशल आर्य प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व प्रीति कुकरेजा,  तृप्ति शर्मा , आयुषी धीमान , स्फूर्ति शर्मा , मानसी नामदेव द्वारा संयुक्त रूप से पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर संजय अग्रवाल व्यवस्थापक ने बताया ,कि रक्षाबंधन का त्यौहार समाज के सभी वर्गों को मिलजुल कर रहने व कमजोरों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।हमारे त्योहार जीवन में आए असहनीय दुखों को भुलाकर नयी ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विद्यालय में कईं कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की बहनें नेहा ,शिप्रा, नंदिनी गोयल ,किंजल इंसा ,पलक सैनी ,पूर्वी सैनी, तान्या, प्रतीक्षा, वैष्णवी व ईशिका ने आचार्या इंदू त्यागी व नीलम शर्मा के निर्देशन में सिविल लाइन थाना अध्यक्ष व खंड विकास अधिकारी सहित कार्यालय में कार्यरत सभी को रक्षा सूत्र बांधकर सभी वर्गों की बहनों की रक्षा करने का आह्वान किया। कक्षा 4 से 9 तक के छात्रों द्वारा दो वर्गों मे राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।जिसमें छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाई गई।
प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में प्रीति कुकरेजा, तृप्ति शर्मा और स्फूर्ति शर्मा द्वारा कक्षा 4 से 6 तक श्रेया, अनुष्का प्रथम गौरी पाल द्वितीय अंश शर्मा तृतीय कक्षा 7 से 9 में राधिका प्रथम अक्ष शर्मा द्वितीय कृष्णा पाल तृतीय घोषित किए गए।  कौशल आर्य प्रधानाचार्य ने द्रौपदी द्वारा भगवान श्री कृष्ण को रक्षा सूत्र बांधने व चित्तौड़ की महारानी कर्मवती द्वारा हुमायूं को राखी भेजने की घटनाओं को विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में ब्राह्मण, क्षत्रिय ,वैश्य और शूद्र भारत में चार वर्ण थे ,चारों वर्णों के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर खुशियों से त्यौहार मनाते रहे हैं । रविंद्र गौड़ उपाध्यक्ष ने उपस्थित निर्णायक मंडल व अतिथियों का आभार व्यक्त किया , छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देकर खुशी से त्योहार मनाने का आग्रह किया । इस अवसर पर  मुकेश दत्त शर्मा, भोपाल सिंह, नरेंद्र कुमार सैनी,  नीरज शर्मा , मनोज सिंह , अनिल कुमार , सुशील कुमार , हरीश शर्मा , अंकित मित्तल, संजीव कुमार, लोकेश कुमार ,  बालेन्द्र शर्मा, सविता धीमान ,कुमारी साक्षी शर्मा, श्रीमती नंदनी शर्मा , शगुन, रुबी गर्ग, सपना अरोरा, कृतिका गर्ग,  रेनू धीमान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में गौरी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन

रविवार को मुजफ्फरनगर में जज्बा दौड़-12 की तैयारी पूर्ण, दौडे़गे सब साथ-साथ

जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal