श्री शिव महापुराण की कथा सुनकर गदगद हुए श्रद्धालु

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिव दुर्गा मंदिर लक्ष्मण बिहार में चल रही शिव महा पुराण की पावन कथा पंचम दिवस की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी ने कहा कि हमारे शरीर के अंदर जो कर्म इंद्रियां व ज्ञान इंद्रियां है वे रूप रस शब्द स्पर्श गन्ध हमारे ऊपर हावी होने का प्रयास करते रहते है इन्हें अपने ऊपर हावी नही होने देना चाहिए। महाराज श्री ने कहा की शिव के शरण में ही शान्ति है शिव एकांत नितांत शान्त भाव से अपने इष्ट की आराधना करते है।
आज कथा में शिव विवाह उपरान्त मैना द्वारा पार्वती जी को दी गई पतिव्रत शिक्षा का वर्णन करते हुए कार्तिकेय व गणेश जी के जन्म का वर्णन किया। गणेश जी का माता पिता के प्रति भाव का वर्णन करते हुए व्यास जी ने कहा कि माता पिता के श्री चरणों में सभी तीर्थों का वास है। इसलिए गणेश जी ने ब्रम्हांड की परिक्रमा न कर माता पिता की परिक्रमा कर इन्हें संतुष्ट कर लिया और सर्वप्रथम पूज्यवान हुए।
इस अवसर पर सचिन सिंघल, शालू सिंघल, हैप्पी शर्मा, भावना शर्मा, नरेंद्र कुमार बंसल, उमा बंसल, राकेश अग्रवाल, मनीष गोयल, नवीन गर्ग, मनीष सिंघल, हरि मोहन शर्मा, प्रदीप गर्ग, योगेश, आशीष बिंदल, डॉ अनुराधा, एससी गुप्ता, देवेशि, राकेश अग्रवाल, संजीव, सचिन शर्मा, गोपाल सैनी, गीता सैनी, राधिका शर्मा, मंजू त्यागी, सत्य प्रकाश गोयल, आशुतोष अग्रवाल, निधि अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

योगासन खेल क्षेत्र से जुड़े दिवाकर कश्यप का हुआ योगासन टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के लिए यह गौरव का विषय है कि योगासन खेल क्षेत्र से जुड़े दिवाकर कश्यप का चयन योगासन भारत द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया। उन्हें तीसरे ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर-2026 के अंतर्गत आयोजित योगासन स्पोर्ट्स इवेंट में तकनीकी अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 23

कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने दबोचा मकड़ा गैंग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग की सोशल मीडिया खंगलाने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो मिली हैं। ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवकों के मोटरसाइकिल एवं कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गैंग के रूप में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग करने की सूचना पर

स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार, 22.59 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 22.59 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर पुलिस

स्मैक समेत आरोपी को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस उससे स्मैक सप्लायर के संबंध में पूछताछ करने में जुट गयी है। एसएसपी के नशा तस्करी पर

पेपर मिल में भीषण आग, 5 जिलों से पहुंची दमकल की गाड़ियां

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जीनस पेपर मिल के यार्ड में रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यार्ड में भारी मात्रा में रखे वेस्ट पेपर (रद्दी कागज) के बंडलों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलने से आग की लपटें इतनी तेजी

एसआरजीसी तकनीकी परिसर ने क्यूस्पाइडर्स के साथ किया एमओयू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसआरजीसी तकनीकी परिसर (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) ने छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से क्यूस्पाइडर्स-टेस्ट यंत्रा सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उद्योग-अकादमिक साझेदारी समय की मांग है। यह एमओयू

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal