एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को वितरित किया पेयजल, जूस और बिस्कुट

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी नवनीत सिंह ने भीषण गर्मी के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों और हाईवे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पानी, जूस और बिस्कुट वितरित किए। एसएसपी ने लगातार धूप एवं गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसएसपी ने समस्त थाना चौकी प्रभारियों को डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और स्वयं को हाईड्रेट रखें तथा धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

मंत्री कपिल देव ने विधुत विभाग के अधिकारियों को किया तलब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार दोपहर 3 बजे विकास भवन में विद्युत विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में डायरेक्ट कमर्शियल एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सहित जनपद के सभी अधिशासी अभियंता उपस्थित रहेंगे। भीषण गर्मी के बीच नगर में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर नगर विधायक एवं

वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन द्वारा चंडी घाट में पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन (रजि.) ने आज चंडी घाट, दिव्या प्रेम सेवा मिशन के पीछे स्थित आंगन में पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। हरिद्वार जनपद का चंडी घाट क्षेत्र गंगा के किनारे बसा एक ऐसा इलाका है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी परिवार और दैनिक मजदूरी पर निर्भर लोग रहते हैं। यहां के

एनडीआरएफ ने स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम में छात्राओं को दिए आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा के समय सतर्कता और सही प्रशिक्षण ही जीवन बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा जनपद हरिद्वार में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन कर छात्राओं और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम जिला अधिकारी हरिद्वार एवं 15वीं

सच्चे भक्त रक्षा स्वयं भगवान करते हैं-पुण्डीक गोस्वामी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगंगा सभा द्वारा हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए कथाव्यास मन्माध्व गौडेश्वर वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्वालु श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कथा प्रारम्भ होने से पूर्व श्रीगंगा

भाजपा उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने की अनियमित विद्युत कटौती बंद करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत कटौती की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया और विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। आशु चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित रूप से

मेयर किरण जैसल ने लघु व्यापारियों को वितरित किए लाईसेंस व विक्रय प्रमाण पत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने जोन ललतारो पुल चण्डी चौराहा मार्ग, भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बैरियर और ज्वालापुर पुल जटवाड़ा वेडिंग जोन के लघु व्यापारियों के साथ बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन, भीमगोडा काली मंदिर मार्ग तथा अन्य क्षेत्रों के हाथ ठेली वालों को लाइसेंस एवं विक्रय प्रमाण पत्र वितरित गए। मेयर किरण जैसल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal