हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत कटौती की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया और विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। आशु चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित रूप से विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे भीषण गर्मी के मौसम में आमजनमानस को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आशु चौधरी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजना बनाकर अति शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






