मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री दुर्गा मंदिर लक्ष्मण बिहार पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने भूत भावन भगवान शिव के पावन के चरित्रों का वर्णन करते हुए कहा कि कलिकाल में भगवान शिव पर एक लोटा जल चढ़ाकर सभी समस्याओं का हल किया जा सकता है पर व्यक्ति को उसके लिए काम क्रोध मद लोभ छल प्रपंच से अपने आपको दूर करना पड़ता है शिव भक्त को प्रयास करना चाहिए कि किसी की निदा चुगली से बचे पर निंदा करने से सामने वाले के पाप का फल निंदा करने वाले व्यक्ति को भुगतना पड़ता है महाराज श्री ने सती जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि ब्रम्हा के पुत्र दक्ष ने अनंत वर्ष आदि शक्ति की आराधना किया जिससे मां भगवती के दक्ष के यहां अवतरित होने का आशीर्वाद दिया ओर जब शुभ समय आया तो मां भगवती दक्ष के यहां अवतरित होकर जन मानस का कल्याण किया।
इस अवसर पर सचिन सिंघल, शालू सिंघल ने व्यास पीठ का पूजन किया। श्री शिव महापुराण में मुख्य रूप से संजय कर्णवाल, राकेश अग्रवाल, हरिमोहन शर्मा, अमरीश गोयल, नरेंद्र कुमार बंसल, हैप्पी शर्मा, मनीष सिंघल, राजेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा, अशोक शर्मा, राजीव त्यागी, सुधीर त्यागी, प्रदीप गर्ग, आदेश शर्मा, राधिका शर्मा, मंजू त्यागी, मुनेश मलिक, सरिता सिंघल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






