हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 42 टैट्रा पैक व अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे बरामद किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शराब तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दीपक कुमार पुत्र स्व.देवी दास निवासी शिवलोक कालोनी को वाटर वर्क्स कालोनी से अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे व दीपक पुत्र मन्नू सिंह निवासी रविदास मन्दिर के निकट सलेमपुर को बेरियर नं.6 फर्नीचर फैक्ट्री के पास से देशी शराब के 42 टैट्रा पैक समेत दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






