कथित डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार सात आरोपी बरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरकी पैड़ी क्षेत्र में कथित डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सात युवकों को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। अदालत ने पुलिस की कार्रवाई और गवाहों के बयानों में कई विरोधाभास पाए, जिसके चलते सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग श्रीकुंज व युवा अधिवक्ता शोपीन चौधरी की मजबूत पैरवी के चलते सातों लोगों को अदालत से इंसाफ मिल गया।
अदालत से बरी किए गए आरोपियों में रवि पुत्र उमेश सिंह निवासी महरौली दिल्ली, राजीव पुत्र रमेश निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश, कृष्णा पुत्र प्रवीण कुमार निवासी मेरठ, रवि पुत्र तेजराम निवासी फर्रुखाबाद, जितेंद्र पुत्र मक्का निवासी कन्नौज, रजत गोस्वामी पुत्र मनोज गोस्वामी निवासी जोगियामंडी हरिद्वार और विपिन पुत्र तेजराम निवासी फर्रुखाबाद शामिल हैं। मामला जून 2024 का है। पुलिस के अनुसार हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित जोगियामंडी के एक खंडहरनुमा निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक डकैती की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथौड़ी, प्लास, पेचकस और अन्य औजार बरामद होने की बात कही थी। इसके बाद सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 399 और 402 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने चार पुलिसकर्मियों को गवाह के रूप में पेश किया, लेकिन अदालत ने पाया कि घटना के समय, गिरफ्तारी, बरामदगी और मौके की परिस्थितियों को लेकर गवाहों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। अदालत ने यह भी माना कि कथित बरामद औजार सामान्य बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाले उपकरण हैं और केवल इनके मिलने भर से डकैती की तैयारी साबित नहीं होती। फैसले में अदालत ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में अभियोजन को आरोप बिना किसी उचित संदेह के साबित करने होते हैं, लेकिन इस मामले में पुलिस ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि केवल पुलिसकर्मियों के बयान पर्याप्त नहीं माने जा सकते, जब तक कि घटनाक्रम का समर्थन करने वाले स्वतंत्र और ठोस साक्ष्य मौजूद न हों। करीब दो वर्ष तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने सभी सात आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal