ग्राम प्रधानों ने घेरी कलेक्ट्रेट, किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव समय पर कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान के नेतृत्व में दर्जनों प्रधानों और संभावित प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से संवैधानिक समयसीमा के भीतर पंचायत चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, ऐसे में लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव कराना बेहद जरूरी है।
डीएम कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल निर्धारित समय पर समाप्त होना चाहिए और किसी भी प्रतिनिधि का कार्यकाल बढ़ाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में देरी होने से उन हजारों संभावित उम्मीदवारों की उम्मीदों पर असर पड़ेगा, जो लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान अन्य ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं, जिनके माध्यम से सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का संचालन होता है। यदि समय पर चुनाव नहीं होते हैं तो ग्रामीण विकास कार्यों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो सकती है। कलेक्ट्रेट परिसर में देर तक नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं अन्य समर्थक मौजूद रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal