यमुनानगर में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की प्रादेशिक सभा संपन्न

Share :

यमुनानगर/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (हरियाणा) की एक भव्य प्रादेशिक सभा का आयोजन जगाधरी के रामलीला भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश भर से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती जया वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा एवं संचालन अभिमन्यु वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर से प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष नरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी राधेश्याम वर्मा, प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा, आनंद वर्मा योगेश वर्मा, मदनपाल वर्मा मनोज वर्मा,रमेश चंद्र वर्मा आदि ने सहभागीता की।

​कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों (अखिल भारतीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं) की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
​मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि
​”स्वर्णकार समाज हमेशा से ही देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वर्णकार समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दिया है। बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की गई, सरकार से मांग की गई कि जरूरतमंद स्वर्णकार समाज के लोगों को हथियारों के लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।
मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित करने पर जोर दिया सरकार द्वारा सोनी सोना एवं चांदी के आयात पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की बात रखी। कार्यक्रम के अंत में जिला यमुनानगर व प्रादेशिक टीम द्वारा मुख्य अतिथि और देश-प्रदेश से आए सभी शीर्ष पदाधिकारियों व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal