मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिक्रमा मार्ग जानसठ रोड स्थित न्यू हॉराइजन स्कूल में आज नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हें-नन्हें बच्चों के लिए एक यादगार और उत्साह से भरपूर ‘पूल पार्टी’ का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में स्थित *स्विमिंग पूल क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया* गया , जहाँ सुबह से ही बच्चों के हंसी-ठहाके गूंजने लगे। पूल पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता रही ‘रेन डांस’ की व्यवस्था, जिसमें फुहारों के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने आकर्षक और रंग-बिरंगे स्विमिंग कॉस्ट्यूम में जमकर थिरके। पानी के छींटों और मस्ती भरे गानों की धुन पर बच्चों का उत्साह देखते ही बना। हर चेहरे पर अद्भुत चमक और नटखट मुस्कान ने इस आयोजन को सफल बनाया।
स्विमिंग कॉस्ट्यूम में पानी में उछल-कूद करने, मित्रों के साथ खेलने और शिक्षिकाओं के साथ डांस करने का आनंद बच्चों ने पूरे जोश के साथ लिया। मौज-मस्ती के बीच बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए पौष्टिक स्नैक्स और ताज़गी भरे जूस की व्यवस्था भी की गई , जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मिल-जुलकर स्नैक्स (स्वल्पाहार) का सेवन किया और एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियाँ साझा कीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा, “इतने छोटे बच्चों के लिए इस तरह की जल-क्रीड़ा गतिविधियाँ न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि उनके शारीरिक विकास, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना को भी बढ़ाती हैं। बच्चों की खुशी और उनकी सुरक्षित भागीदारी देखकर हम सभी अभिभूत हैं।” इस पूरे आयोजन के दौरान शिक्षिकाएँ और सहायक स्टाफ पूरी सतर्कता से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे, ताकि बच्चे इन मस्ती भरी गतिविधियों का आनंद ले सकें। यह जोशीला और उमंग से भरा आयोजन बच्चों के लिए गर्मी के मौसम में एक सुखद अनुभव साबित हुआ।

कार्यक्रम का समापन बच्चों की खिलखिलाहट और सभी के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने नन्हें बच्चों को ऐसे उत्साहवर्धक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,






