महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती बने भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय संरक्षक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती को भारतीय किसान यूनियन सर्व का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। यूनियन के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के संयोजन में पदाधिकारियों ने कनखल सन्यास मार्ग स्थित रामेश्वर धाम पहुंचकर महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही लघु व्यापार एसोसिएशन के लगातार नौवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए संजय चोपड़ा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरमानंद सरस्वती ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसान के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को विशेष रूप से अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दूषित हो जाने के कारण किसान की उपज पर भी संकट मंडरा रहा है। सभी पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण दूषित ना हो इसके लिए सामाजिक रूप से सरकार की ओर से किसानों को प्रशिक्षित करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जिस प्रकार से कंक्रीट का जंगल खड़ा कर बड़े-बड़े निर्माण किया जा रहे हैं, जो विनाश का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस योजना चलानी होगी तभी कृषि बचेगी। भारतीय किसान यूनियन (सर्व)की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा स्वामी रामेश्वरमानंद सरस्वती की प्रेरणा से भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर किसानों की न्याय संगत मांगों के लिए प्रयास करती रहेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि आगामी 5 और 6 जून को यूनियन की ओर से किसान महाकुंभ का आयोजन मां गंगा के समीप आयोजित किया जाएगा। लघु व्यापार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किए जाने पर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया कि यूनियन के आगामी कार्यक्रमों के दौरान लघु व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान राजीव थपलियाल, रश्मि चौधरी, अरुणा शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, मालती शर्मा, पुष्पा उपाध्याय, सुमन गर्ग, पूजा गर्ग, महिपाल चौहान, राघव गुप्ता, अभिषेक शर्मा, बलविंदर नाथुला, विनेश उनियाल आदि शामिल रहे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई