विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी दिवंगत पीसी जोशी की अस्थियां

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दिवंगत पति पीसी जोशी की अस्थियां सोमवार को वीआईपी घाट पर पूर्ण विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का हाल में लखनऊ स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। सोमवार को रीता बहुगुणा जोशी और अन्य परिजन अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। जोशी परिवार के तीर्थ पुरोहित मायाराम के नाती गद्दी के राजीव वशिष्ठ, उमा शंकर वशिष्ठ, श्रेय वशिष्ठ, संजय वशिष्ठ, अभिषेक वशिष्ठ और बृजेश वशिष्ठ ने अस्थि कर्म संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान रीता बहुगुणा जोशी के भतीजे सौरभ बहुगुणा और भाई पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, उज्ज्वल पंडित राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान और शोभाराम प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे और दिवंगत पीसी जोशी को श्रद्धांजलि दी।
जोशी परिवार के तीर्थ पुरोहित श्रेय वशिष्ठ ने बताया कि दिवंगत पूरन चंद जोशी के बेटे मयंक जोशी उनकी अस्थियों को लेकर हरिद्वार आए थे। अस्थि विसर्जन के दौरान पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया गया ओर अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। मां गंगा से शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई है।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal