मां बगलामुखी पीठ के अधिष्ठाता गुरू अमर बालक दास ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मां बगलामुखी शिव शक्ति पीठ दिल्ली के अधिष्ठाता गुरु अमर बालक महाराज ने सोमवार को हरकी पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां सही साबित होने पर मां गंगा का आभार जताते हुए 5 किलो दूध अर्पित किया और गरीबों में लड्डू वितरित किए। मूल रूप से हरिद्वार निवासी गुरु अमर बालक दास ने बताया कि वह पिछले लगभग 40 वर्षों से मां बगलामुखी की उपासना कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह देश में खुशहाली, गरीबों को न्याय और सनातन की समृद्धि के लिए हवन व पूजा-अर्चना करते हैं। गुरु अमर बालक दास ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मां बगलामुखी की उपासना के दौरान उन्हें आभास हुआ था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और एनडीए को 290 सीटें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि एनडीए को 292 सीटें मिलीं। साथ ही दावा किया कि उन्हें यह भी आभास हुआ था कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे और इंडिया गठबंधन को लगभग 234 सीटें मिलेंगी, जिसके बाद राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष हवन के दौरान अग्नि की लपटों से आभास हुआ कि तीन राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही दावा किया कि इस बार बंगाल में टीएमसी का सफाया होगा और शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनेंगे। असम में हेमंत फिर मुख्यमंत्री बनकर कांग्रेस का सफाया करेंगे। गुरु अमर बालक दास ने कहा कि वह मां बगलामुखी के आशीर्वाद से सर्वजन हिताय के लिए अनुष्ठान करते हैं। इस कार्य में उनके सुपुत्र विनायक भदोरिया और मित्र विभोर अग्रवाल का पूरा सहयोग रहता है। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय त्रिवाल और तेज प्रकाश साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज सनातन की जो पताका फहरा रही है। उसमें मां गंगा के साथ मां बगलामुखी का विशेष आशीर्वाद है।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal