मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएवी इंटर कालेज आलमपुर, सिसौली के छात्र रहे अंश बालियान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पीपुल के एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश पाकर देश, प्रदेश, जनपद और किसान नगरी सिसौली एवं अपने विद्यालय का मान बढ़ाया। अंश ने दस लाख पचास हजार विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा में सफलता हासिल की है। अंश बालियान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पीपुल के एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दाखिला लेकर विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े छात्रों के लिए प्रेरणाश्रोत बन सभी को प्रेरित किया।
भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, विद्यालय के सेवानिवृत अध्यापक जयपाल सिंह, नरेश पाल, विजेंद्र सिंह, किसान चिंतक कमल मित्तल की उपस्थित में अंश बालियान के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अंश बालियान को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने प्रधानाचार्य यतेंद्र कुमार धीर को बधाई देते हुए उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम संचालन विद्यालय के प्रवक्ता मुकेश कुमार व आरपी पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य की अगुवाई में विद्यालय के सभी शिक्षक ढोल नगाड़े के साथ अंश बालियान के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए अंश बालियान के आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगो ने अंश का जगह-जगह स्वागत भी किया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






