मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु (पुरूष/महिला) चैंपियनशिप 2026 में श्रीराम कॉलेज के बीपीएड के छात्र मौ0 शाहवेज ने 100 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु चैम्पियनशिप 04 जून से 09 जून 2026 तक यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में आयोजित की गई। जिसमें देश के 29 राज्यों के लगभग 136 विश्वविद्यालयों के 2700 खिलाडियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र मौ0 शाहवेज ने 100 किग्रा पुरूष भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु (पुरूष/महिला) चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी मौ0 शाहवेज को डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कॉलिजेज द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने मौ0 शाहवेज को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने छात्र मौ0 शाहवेज को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, प्रशान्त, तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा
रूडकी/हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने आज जनपद हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा किया, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत दर्ज हलाला के प्रथम प्रकरण से संबंधित पीड़िता के परिवारजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग एवं संवैधानिक






