मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश हित में प्रधानमंत्री के आह्वान एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को जिलाधिकारी आवास स्थित सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। बैठक में ज्वांइट कमिश्नर (वि०अनु०शा०) राज्य कर, मुजफ्फरनगर सिद्धेश चन्द्र दीक्षित, ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) राज्य कर राजनाथ तिवारी एवं उपायुक्त राज्य कर कृष्ण कुमार एवं सर्राफा एसोसिएशन/बुलियन व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे दबाव को कम करना और सोने के आयात को नियंत्रित करना रहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया और यह अपेक्षा की कि सभी व्यापारी देश हित में स्वेच्छा से सोने व चांदी की बुलियन (ईंट/बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि युद्ध के कारण उपजी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे। व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी अवगत कराया कि अधिकांश ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी देकर नई ज्वेलरी खरीदते हैं; यहाँ बुलियन की खरीद-बिक्री का व्यापार नहीं किया जाता है। बैठक में उपस्थित सर्राफा एसोसिएशन की तरफ से श्री मनोज कुमार द्वारा सुझाव दिया गया कि सरकार के द्वारा बुलियन बैंक की स्थापना एवं गोल्डक मोनेटाइजेशन जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं करायी जाएं। डिमेट एकाउण्ट पर की जा रही ट्रेडिंग को कम किया जाए तथा बिक्री को पूर्ण रूप से बन्द न करके कुछ लिनिट तक बिक्री किये जाने का विकल्प दिया जाए, जिससे सर्राफा कारोबारियों का कारोबार चलता रहे तथा कारीगर एवं लेबर का जीवन यापन चलता रहे। बैठक में सर्राफा यूनियन के विभिन्न पदाधिकारी एवं व्यापारी सुरेश गोयल, सुनील तायल, राजीव वर्मा, पवन वर्मा आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को हर संभव प्रयास के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन देते हुए बैठक में सरकार द्वारा की अपील के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया गया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






