अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रेलवे डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण हेतु पहुंचे रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्टेशन परिसर में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के विस्तार के लिए अपनी वर्षों पुरानी जनहितकारी मांग को प्रमुखता से उठाया। संजय मित्तल ने डीआरएम को बताया कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। ऐसे में यदि वर्तमान निर्माण कार्य के दौरान फुट ओवर ब्रिज को शहर की ओर विस्तारित कर दिया जाए, तो इससे हजारों नागरिकों, व्यापारियों, मजदूरों एवं स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है और कई दुर्घटनाएं हो भी चुकी है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस जनहितकारी मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में वर्तमान सांसद हरेंद्र मलिक जी के माध्यम से रेलवे विभाग को फुट औवर ब्रिज विस्तार के लिए मांग पत्र दिया गया था सांसद महोदय ने स्वयं इसमें रुचि लेते हुए रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर इसके विस्तार की संस्तुती कराई थी ओवर ब्रिज के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पत्र व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का विस्तार हेतु पत्र भी व्यापार मंडल के माध्यम से रेलवे विभाग के पास भी जा चुका है। इसके अतिरिक्त पूर्व में व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। उनकी जानकारी में यह भी बात लाई गई कि संबंधित तकनीकी अधिकारियों द्वारा पूर्व में निरीक्षण के दौरान इस कार्य को तकनीकी रूप से संभव बताया जा चुका है। इसलिए व्यापार मंडल ने मांग की कि फाइनल ड्राइंग एवं स्वीकृति शीघ्र जारी कर इस महत्वपूर्ण कार्य को अमृत भारत योजना में शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में शहर इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित न रह जाए डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि इस विषय में आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के साथ नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल इकाई के महामंत्री मुदित जैन, शहर इकाई के कोषाध्यक्ष अमित राय जैन, सुभाष मित्तल, नीरज गांधी, संजय बंसल, दिनेश बंसल, नवनीत गोयल, अनुराग सिंघल, प्रमोद त्यागी एवं पुनीत सिंघल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal