युवा वर्ग का नशे की लत में फंसना बड़ी चिंता का विषय-सुनीता चौधरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि देश और समाज का भविष्य कहे जाने वाले नौजवान आज तेजी से नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। भांग, सुल्फा, शराब, गांजा और स्मैक जैसे खतरनाक नशे युवाओं की जिंदगी को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं। बढ़ती नशाखोरी न केवल युवाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि परिवारों और समाज की नींव को भी कमजोर कर रही है। सुनीता चौधरी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्र में युवाओं को शिक्षा, रोजगार और समाज निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए, उस उम्र में बड़ी संख्या में युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत केवल चिंता जताने की नहीं, बल्कि समाज के सभी जिम्मेदार लोगों के मिलकर इस बुराई के खिलाफ ठोस और प्रभावी अभियान चलाने की है। सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और जागरूक नागरिकों को आगे आकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना होगा। परिवारों को भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें सही मार्गदर्शन देना चाहिए। सुनीता चौधरी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की भूमिका भी इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। आरोप है कि नशा बेचने वाले लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ा तो जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद वे फिर से खुलेआम कारोबार करने लगते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इसके पीछे कौन लोग संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसके परिणाम आने वाले समय में समाज के लिए बेहद घातक साबित हो सकते हैं। बढ़ती नशाखोरी अपराध, बेरोजगारी और सामाजिक विघटन को बढ़ावा दे रही है। इसलिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर इस खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी, तभी युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालकर एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकेगा।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal