पालिका अफसर की खामी उजागर, कृषि मंडी समिति पर पालिका के दो करोड़ से अधिक बकाया

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अफसरों की उदासीनता के चलते पालिका को राजस्व की हानि होने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे एक मामले में टैक्स की बकाया रकम वसूलने में कोई कार्यवाही नहीं हो पाने से करोड़ों रुपया लोग पालिका का दबाए बैठे हैं, ये पैसा निकाला जाये तो नगर विकास कार्यों में चार चांद लग सकते हैं। ऐसे ही एक विभाग पर पालिका के दो करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स मंडी समिति में बकाया चल रहा है, लेकिन टैक्स विभाग के अफसर व कर्मी लापरवाह हैं। यह मामला पालिका चेयरपर्सन के समक्ष आया तो उन्होंने यह पैसा निकलवाने की कवायद करते हुए टैक्स विभाग को निर्देश दिए हैं।
कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मंडी स्थल कूकड़ा पर हर वर्ष पालिका हाउस व वॉटर टैक्स वसूलती है, जिसमें घरेलू और व्यवसायिक भवनों से यह टैक्स वसूलता है। इसके लिए एकमुश्त भुगतान कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा किया जाता है, लेकिन बीते कई वर्षों से पालिका टैक्स को कृषि उत्पादन मंंडी समिति टुकड़ों में किये जाने से समिति पर नगर पालिका के राजस्व के रूप में करीब 2.10 करोड़ का भुगतान बकाया चल रहा है। इसे वसूलने के लिए पालिका स्तर से कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है। इससे 2 करोड़ से अधिक राजस्व ठण्डे बस्ते में पड़ा है। इसकी जानकारी बीते दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को कुछ व्यापारियों द्वारा दी तो उन्होंने इस पर हैरत जताते हुए यह पैसा वसूलने की कवायद भी की। इसके लिए उन्होंने टैक्स विभाग को निर्देशित किया। सूत्रों के अनुसार कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा हाल ही में 20 लाख रुपये टैक्स राजस्व के रूप में पालिका को भुगतान किया है। इसके बावजूद भी दो करोड़ रुपये से अधिक बकाया मंडी समिति पर है। मंडी समिति के सूत्रों का कहना है कि पूर्व में करीब 40 लाख रुपया वार्षिक टैक्स के रूप में पालिका में भुगतान किया जाता था, लेकिन बीच में पालिका ने टैक्स बढ़ाते हुए पालिका पर डेढ़ करोड़ रुपये का बिल जारी किया तो भुगतान रूक गया। इसके बाद फिर पालिका से पांच करोड़ रुपये का बिल जारी करते हुए रकम की मांग की। इसके बाद मण्डी समिति की ओर से बिल संशोधन करते हुए टैक्स कम करने का आग्रह किया। वर्तमान में करीब 80 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में मण्डी समिति की ओर से भुगतान किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पूरा भुगतान नहीं किया गया है। समिति सचिव कुलदीप मलिक का कहना है कि पालिका का कुछ राजस्व अभी समिति की ओर शेष है, लेकिन वो नये आये हैं और एक अगस्त को उनकी यहां पर पोस्टिंग हुई है तो इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं है।
इन्होंने कहा-
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि जानकारी में आया कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी कूकड़ा पर पालिका का टैक्स के रूप में करीब 2 करोड़ से ज्यादा राजस्व बकाया है। इसके लिए टैक्स विभाग से रिपोर्ट मांगी है और अधिकारियों को इस राजस्व की वसूली के लिए प्रयास शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अपना पैसा पाने के लिए हम कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को भी पत्राचार करेंगे।

पालिका कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कहना है कि करीब 70 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में कृषि उत्पादन मंडी समिति का बिल बनता है। उन पर पूर्व में 1.70 करोड़ रुपये बकाया चल रहे थे, इसमें से 20 लाख रुपये पार्ट पेमेंट के रूप में जमा कराए हैं। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 का बिल अलग से बकाया चल रहा है। ऐसे में करीब 2.10 करोड़ रुपये बकाया मण्डी समिति पर है, जिसे लेकर वसूली की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal