संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बड़ी धर्मशाला नई मंडी में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय मित्तल और संचालन महामंत्री अनिल तायल ने किया। बॉडी बिल्डिंग कुश्ती में महाराजगंज की वैश्य समाज की युवा लड़की रोमा गुप्ता ने अपनी मेहनत से समाज का नाम रोशन किया।
रोमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से मसलमेनिया प्रो कार्ड विजेता, आईबीएन इंडिया में चौथा स्थान, अखिल भारतीय योग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रोमा गुप्ता को समस्त वैश्य सभा की ओर से पगड़ी पहनाकर एवं वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी का चित्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे समाज की बेटी है। अगर भविष्य में इसको किसी प्रकार की मदद की कोई आवश्यकता होगी आगे बढ़ने के लिए तो वह हमारे से संपर्क कर सकती है। सभा के संरक्षक सतीश गोयल ने 11000 रुपए देकर उसको सम्मानित किया। तत्पश्चात शिव मूर्ति पर पहुंच कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद लिया गया। शिव मूर्ति के बाद अग्रसेन सेवा समिति द्वारा कृष्णापुरी में बिटिया का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से सतीश गोयल, श्रीमोहन तायल, दिनेश बंसल, विश्वदीप गोयल अमित बंटी, आशुतोष गुप्ता, राजेश गोयल, सरवन अग्रवाल, कशिश गोयल, अजय सिंघल,शोभित गुप्ता, पवन सिंगल, मुकेश गुप्ता, संजीव गोयल, श्रवण अग्रवाल, संजीव गोयल, कशिश गोयल, अशोक गर्ग, अजय गर्ग, रजत गोयल, विवेक गर्ग अचिन कंसल, मुकेश गुप्ता, शोभित गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सरवन अग्रवाल, राजेंद्र तायल, रविंदर लाला, संजीव कुमार, अमित मित्तल, रजत, अंकुर गुप्ता, लवी गोयल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई