जनपद के 108 अंशकालिक अनुदेशकों के खिले चेहरे, मिला बढ़ा मानदेय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंशकालिक अनुदेशकों के बढे हुए मानदेय के भुगतान/वितरण का शुभारंभ एवं अंशकालिक अनुदेशक सम्मान हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार जनपद लखनऊ में सांय 4 बजे से एक भव्य समारोह आयोजित हुआ, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल्स से किया गया। जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ जिसे एलईडी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल संजय राठी, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पंकज सिंह राठौड़ नगर मजिस्ट्रेट व राधेश्याम गौड़ तहसीलदार सदर द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई, समस्त माननीयों के स्वागत/सम्मान के उपरांत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंच संचालन राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों के खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त (108) अंशकालिक अनुदेशक/अनुदेशिकाएं व 20-20 शिक्षक शिक्षकों सहित 250 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अंशकालिक अनुदेशकों की सेवाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा उनका बढ़ा हुआ मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 बीते 01 अप्रैल, 2026 से लागू किया गया है। इस अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से लोक भवन सभागार जनपद लखनऊ से बेसिक शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे तथा मुख्यमंत्री का संभाषण प्रसारित हुआ।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा कि भारत की नीव मजबूत करने एवं राष्ट्र निर्माण में अनुदेशकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है, आज का यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षकों के सम्मान का जीवंत से उदाहरण है, उन्होंने अनुदेशकों को शिक्षा विभाग का एक अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि के संबंध में जो मांग थी वह मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है और अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 किया गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा सभी विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने एवं दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक) प्रत्येक जनपद को दिए जाने एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को ऊचीकृत किए जाने की बात भी कहीं। साथ ही बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब के माध्यम से बच्चों को डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, के विषय में भी बताया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सभी अनुदेशकों को उनके बढे हुए मानदेय के लिए बधाई दी गई, उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के बगैर शिक्षा में परिवर्तन संभव नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा अनुदेशकों को उनके बढे हुए मानदेय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई, इस अवसर पर हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड का भी विमोचन किया गया एवं अनुदेशकों को 17000 की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर अनुदेशकों के बढे हुए मानदेय 9000 से 17000 किए जाने के साथ-साथ उनको उनके परिवार हेतु 5 लाख की धनराशि की कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की भी घोषणा की गई और कहा गया कि सभी अनुदेशक इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्र कर लें ताकि उन्हें सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री द्वारा अनुदेशकों को 6 माह का सवेतन मातृत्व अवकाश प्रदान किए जाने व स्वेच्छानुसार विद्यालय परिवर्तन की सुविधा दिए जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से ड्रॉप आउट दर में कमी हुई है जिसको शून्य तक पहुंचाना है तथा बच्चों की संख्या भी बढ़ी है, खेलकूद गतिविधियां भी बढ़ी है, कला, स्वास्थ्य, अन्य एक्टिविटीज को आगे बढ़ाने में भी मदद मिली है।
मंत्री अनिल कुमार द्वारा उपस्थित सभी 108 अनुदेशकों व उनके परिवारजनों को उनके मानदेय वृद्धि की बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों द्वारा अपने मानदेय वृद्धि के लिए एक लंबे समय से मांग की जा रही थी, अनुदेशकों को 9000 प्रति माह मानदेय आज के समय में पर्याप्त नहीं था। मुख्यमंत्री के पास विभिन्न माध्यमों से यह बात पहुंची, इसके उपरांत यह निर्णय लिया गया। सरकार निरंतर अलग-अलग पहलुओं पर कार्य कर रही है, सभी अनुदेशकों को बधाई दी और आगे भी उनकी बातों को कार्यक्रम के समापन के उपरांत उपस्थित समस्त माननीयों के द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक धनराशि 17000/- प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुशील कुमार का विशेष योगदान रहा। अंत में बीएसए द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अंशकालिक अनुदेशकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal