मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को मुज़फ्फरनगर जिले में पटेलनगर, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी, बावन जी मंदिर नदी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर चरथावल,बुढ़ाना नगर, बुढ़ाना खंड , शाहपुर, बघरा, खतौली नगर, खतौली खंड, जानसठ, मीरापुर, मोरना, पुरकाज़ी आदि 15 स्थानों पर युवा एकत्रीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर 2000 से अधिक युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रमों को विशेष ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रमों के प्रथम सत्र में शारीरिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने सूर्य नमस्कार, सामूहिक व्यायाम, दंड संचालन, खेल एवं समूह आधारित गतिविधियों में सहभागिता की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, संगठन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान का भी सबसे बड़ा परिवर्तनकर्ता है। यदि युवा अपने सामर्थ्य, समय एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करें, तो भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता, संस्कार, सेवा एवं संगठन के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक युवाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर युग में युवा शक्ति ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। विज्ञान, शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के पीछे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनांक 17 मई 2026 रविवार को मुज़फ्फरनगर जिले में 15 अलग अलग स्थानों पर भव्य युवा एकत्रीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर 2000 से ज्यादा संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रमों को विशेष ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रमों के प्रथम सत्र में शारीरिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने सूर्य नमस्कार, सामूहिक व्यायाम, दंड संचालन, खेल एवं समूह आधारित गतिविधियों में सहभागिता की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, संगठन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान का भी सबसे बड़ा परिवर्तनकर्ता है। यदि युवा अपने सामर्थ्य, समय एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करें, तो भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता, संस्कार, सेवा एवं संगठन के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक युवाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर युग में युवा शक्ति ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। विज्ञान, शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के पीछे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वक्ताओं ने युवाओं को स्व का बोध कराया।युवाओं से सामाजिक कार्यों, सेवा गतिविधियों एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।कार्यकर्म के अंत में सभी युवाओं का शंका का सम्भन्ध भी वक्ताओ ने किया। युवाओं ने आज की देश में परस्तिथि, रोजगार, समाज, संस्कृति के विषय में प्रश्न किये जसमे वक्ताओं ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शांकाओ का समाधान किया। वक्ताओं ने युवाओं को स्व का बोध कराया। कार्यकर्म के अंत में सभी युवाओं का शंका का सम्भन्ध भी वक्ताओ ने किया। युवाओं ने आज की देश में परस्तिथि, रोजगार, समाज, संस्कृति के विषय में प्रश्न किये जसमे वक्ताओ ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शांकाओ का समाधान किया। कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता, स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत






